Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स

इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 हो सकता है

Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स

Photo Credit: Oppo

इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस सीरीज के साथ Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जा सकता है
  • भारत में इस वर्ष जुलाई में Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इसके साथ Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में इस वर्ष जुलाई में Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। 

Oppo की चीन में वेबसाइट पर  Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में भी Oppo Reno 17 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि देश में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17c को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। हाल ही में Oppo Reno 17 की थाईलैंड के NBTC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - CPH2975 के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »