Oppo Reno 15 FS 5G हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15 FS 5G में 6,500 mAh की बैटरी है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने एक नया स्मार्टफोन यूरोप के कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया है। Oppo Reno 15 FS 5G में 6,500 mAh की बैटरी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह हाल ही में भारत में लॉन्च की गई Oppo Reno 15 सीरीज में शामिल होगा। 

Oppo Reno 15 FS 5G का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

इस स्मार्टफोन को यूरोप के कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। Oppo की पोलैंड में वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है। इसे 8 GB के RAM और 512 GB के स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Reno 15 FS 5G का प्राइस PLN 1,599 (लगभग 40,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को दो अलग ब्लू कलर्स में लाया गया है। 

Oppo Reno 15 FS 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। Oppo Reno 15 FS 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और Adreno 710 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, और ई-कम्पास दिए गए हैं। Oppo Reno 15 FS 5G की 6,500 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.