Oppo Reno 13 भी लेगा पानी के अंदर तस्‍वीरें, 50MP कैमरा के साथ इस दिन लॉन्चिंग

कंपनी ने पिछले महीने Oppo Find X8 और Find X8 Pro को अनवील किया था और बारी रेनो सीरीज की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 को इस महीने किया जा सकता है लॉन्‍च
  • Reno 13 सीरीज में होंगी अंडरवॉटर फोटोग्राफी की खूबियां
  • 6.78 इंच का क्वाड- कर्व्ड OLED डिस्प्ले हो सकता है

यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Oppo Reno 13 को इस महीने लॉन्‍च किया जा सकता है। एक जाने-माने टिप्‍सटर ने लीक्‍स में बताया है कि चीन में Reno 13 की अनुमानित लॉन्‍च डेट 25 नवंबर है। कंपनी ने पिछले महीने Oppo Find X8 और Find X8 Pro को अनवील किया था और बारी रेनो सीरीज की है, जिसका फोकस कैमरों पर होता है। कहा जा रहा है कि Reno 13 सीरीज में अंटरवॉटर फोटोग्राफी की खूबियां होंगी। यानी यह फोन पानी के अंदर भी तस्‍वीरें ले पाएगा। यह काबिलियत रियलमी जीटी7 प्रो में भी मिलने की बात कही जा रही है। 

Oppo Reno 13 की लॉन्‍च डेट के बारे में टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने बताया है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि चीन में ‘रेनो 13' की संभावित लॉन्च डेट 25 नवंबर है। हालांकि ओपो ने अभी तक इस सीरीज के बारे में कुछ नहीं बताया है। ऐसी उम्‍मीद है कि रेनो 13 के आगमन से जुड़े टीजर अगले सप्‍ताह रिलीज किए जाएंगे। इस सीरीज में दो स्‍मार्टफोन्‍स- Oppo Reno 13 और Reno 13 प्रो को पेश किया जा सकता है। 
 

Oppo Reno 13 Pro के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशसं 

Oppo Reno 13 Pro में 6.78 इंच की क्वाड- कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है। यह क्वाड कर्व्ड डिजाइन सभी कॉर्नर पर एक जैसा कर्व्चर का सुझाव देता है, जिससे एक बेहतर व्यूइंग अनुभव मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 Pro के रियर में 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस होने की उम्मीद है। 

यह स्मार्टफोन एडवांस डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आएगा। यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने अक्‍टूबर में संकेत दिया था कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट से लैस होगा, जिससे यह इस पावरफुल चिप का इस्तेमाल करने वाले पहले फोन्स में से एक बन जाएगा। 
Advertisement

लीक से यह भी संकेत मिला है कि Oppo अपने Reno 13 Pro पर मेटल फ्रेम को शामिल न करके अपने मिड-रेंज और फ्लैगशिप मॉडल के बीच अंतर रखना चाहता है। इसके अलावा यह एक स्पेशल मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस के जरिए मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। बैटरी की बात करें तो Reno 13 में 5,600mAh की बैटरी और Reno 13 Pro में 5,900mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  5. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  6. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.