Oppo Reno 14 Pro 5G vs OnePlus 13s vs iQOO 13: जानें 60K में कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने हाल ही भारतीय बाजार में Oppo Reno 14 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 13s और iQOO 13 से हो रही है।

Oppo Reno 14 Pro 5G vs OnePlus 13s vs iQOO 13: जानें 60K में कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Oppo/OnePlus/iQOO

Oppo Reno 14 Pro 5G, OnePlus 13s और iQOO 13 में 12GB रैम है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच साइज की LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही भारतीय बाजार में Oppo Reno 14 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 13s और iQOO 13 से हो रही है। Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले है। वहीं OnePlus 13s में 6.32 इंच साइज की LTPO डिस्प्ले दी गई है। जबकि iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है। यहां हम आपको Oppo Reno 14 Pro 5G, OnePlus 13s और iQOO 13 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 14 Pro 5G vs OnePlus 13s vs iQOO 13


कीमत और स्टोरेज
Oppo Reno 14 Pro 5G के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। OnePlus 13s के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं iQOO 13 के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग और 1200 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। और iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका 2K 3168×1440 रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Oppo Reno 14 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। और iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
 Oppo Reno 14 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं OnePlus 13s ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। और iQOO 13 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

बैटरी बैकअप
Oppo Reno 14 Pro 5G में 6,200mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। और iQOO 13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्‍ट चार्जिंग और 100W WPD/PPS चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Oppo Reno 14 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। और iQOO 13 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo Reno 14 Pro 5G में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं OnePlus 13s में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है। और iQOO 13 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, जीपीस, एनएफसी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  3. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  4. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  6. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  7. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  8. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  9. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  10. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »