32MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 12F 4G लॉन्‍च

Oppo Reno 12F 4G : कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Reno 12F 5G को पेश किया था, जिसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर की ताकत है।

32MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 12F 4G लॉन्‍च

नए रेनो फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है पर इसके स्‍पेक्‍स का खुलासा कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12F 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • ग्‍लोबल वेबसाइट पर लिस्‍ट हुई डिवाइस
  • इसके प्राइस नहीं आए हैं अभी सामने
विज्ञापन
Oppo Reno 12F 4G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया गया है। यह लॉन्‍च अभी भारत में नहीं हुआ है। फोन को ग्‍लोबल वेबसाइट पर लिस्‍ट किया गया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Reno 12F 5G को पेश किया था, जिसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर की ताकत है। नए रेनो फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है पर इसके स्‍पेक्‍स का खुलासा कर दिया गया है। Reno 12F 4G में एमोलेड पैनल वाला फुलएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा भी इस फोन में दी गई है। और क्‍या खास है नए रेनो फोन में, आइए जानते हैं। 
 

Oppo Reno 12F 4G specifications, features

187 ग्राम वजन वाले Oppo Reno 12F में 6.67 का फ्लैट एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 2100 निट्स की पीक ब्राइटनैस है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी डिस्‍प्‍ले में दी गई है। 

Oppo Reno 12F 4G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। साथ ही 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। मैक्रो कैमरा 2 मेगापिक्‍सल का है। इस फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। Reno 12F 4G रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, जिस पर कलरओएस 14.1 की लेयर है। 

सबसे खास बात कि यह फोन ओपो एआई फीचर के साथ आता है यानी फोन पर कई टास्‍क को आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरा किया जा सकता है।  

Oppo Reno 12F 4G में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 685 चिपसेट की ताकत है। साथ में 8 जीबी रैम दी गई है। यह फोन 2 वेरिएंट में आता है। एक 256 जीबी स्‍टाेरेज के साथ और दूसरा 512 जीबी स्‍टोरेज के साथ। बैटरी 5 हजार एमएएच की है, जो 45 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Reno 12F 4G को तीन शेड्स- अंबर ऑरेंज, ऑलिव ग्रीन और मैट ग्रे में लाया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »