Oppo Reno 12 सीरीज होगी लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Oppo Reno 12 सीरीज होगी लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11 Pro 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo 23 मई, 2024 को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • Oppo Reno 12, Reno 12 Pro में 6.7 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo Reno 12 सीरीज में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Oppo 23 मई, 2024 को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जहां Reno 12 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। इवेंट के दौरान ब्रांड दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जिसमें Reno 12 और Reno 12 Pro शामिल हैं। अगर आप लाइव इवेंट देखने के लिए इच्छुक हैं तो यहां जानें कि कैसे इसे देख सकते हैं।


लाइव इवेंट कैसे देखें


Oppo लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग लोकप्रिय चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर करेगा। इस इवेंट की शुरुआत 16:00 चीनी स्टैंडर्ड समय (UTC+08) पर होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपके क्षेत्र में वीबो काम नहीं करता है तो आपको VPN कनेक्शन की जरूरत हो सकती है।


Oppo Reno 12 सीरीज में क्या कुछ होगा


Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। प्रो मॉडल में थोड़ा अधिक रेजॉल्यूशन और एक स्मूथ रिफ्रेश रेट हो सकता है। Reno 12 Pro में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9200 Star Speed Edition चिप होगा, जबकि Reno 12 में Dimensity 8250 प्रोसेसर आ सकता है। दोनों स्मार्टफोन 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज प्रदान कर सकते हैं, हालांकि Reno 12 Pro में अतिरिक्त 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में सोनी IMX890 सेंसर और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और Reno 12 के फ्रंट कैमरा का खुलासा नहीं हुआ है। बैटरी बैकअप के मामले में दोनों फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। अन्य फीचर्स में एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए एक IP रेटिंग दोनों स्मार्टफोन्स में मिल सकती है। Reno 12 में IR ब्लास्टर मिल सकता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • कमियां
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »