Oppo Reno 12 और Reno 12 का डिजाइन, कलर वेरिएंट लॉन्‍च से पहले देखिए! जानें डिटेल

Oppo Reno 12 : ओपो ने तो इन फोन्‍स के सिल्‍वर और पर्पल कलर ऑप्‍शन को दिखाया था। पर टिप्‍सटर ने ज्‍यादा कलर ऑप्‍शन शेयर किए हैं।

Oppo Reno 12 और Reno 12 का डिजाइन, कलर वेरिएंट लॉन्‍च से पहले देखिए! जानें डिटेल

Photo Credit: @evleaks

Reno 12 में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 8250 प्रोसेसर होगा, जबकि प्रो मॉडल में डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 के ऑफ‍िशियल रेंडर्स सामने आए
  • फोन के कलर वेरिएंट्स पर साफ होती है स्थिति
  • ब्राइट कलर्स में आएंगे नए रेनो फोन
विज्ञापन
Oppo Reno 12 सीरीज जल्‍द चीन में लॉन्‍च होने जा रही है। कहा जाता है कि उसी दिन कंपनी नए ईयरबड्स और एक टैबलेट के कलर वेरिएंट को भी पेश करेगी। कई रिपोर्टों में हमने आपको नए ओपो रेनो फोन्‍स के बारे में बताया है। इनके स्‍पेक्‍स भी तमाम लीक्‍स में सामने आए हैं। अब एक टिप्‍सटर ने Reno 12 सीरीज के ऑफ‍िशियल रेंडर्स को शेयर किया है यानी फोन्‍स का डिजाइन और कलर वेरिएंट काफी हद तक स्‍पष्‍ट नजर आता है। कहा जा रहा है कि Reno 12 सीरीज को ब्राइट कलर्स में लाया जाएगा। 

जानेमाने टिप्‍सटर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर Reno 12 सीरीज के ऑफ‍िशियल रेंडर्स शेयर किए हैं। कंपनी खुद भी नए रेनो फोन्‍स को डिजाइन दिखा चुकी है। लेकिन पहली दफा बैक साइड से नए रेनो फोन्‍स की स्‍पष्‍ट तस्‍वीर सामने आई है। 

ओपो ने तो इन फोन्‍स के सिल्‍वर और पर्पल कलर ऑप्‍शन को दिखाया था। पर टिप्‍सटर ने ज्‍यादा कलर ऑप्‍शन शेयर किए हैं। यानी ये बेस और प्रो दोनों मॉडलों से जुड़े हो सकते हैं। 

Evan Blass के पोस्‍ट से पता चलता है कि Reno 12 फोन को लाइट पिंक और ब्‍लैक कलर्स में लाया जाएगा, जबकि Reno 12 Pro पर्पल और ब्‍लैक कलर में आ सकता है। याद रहे क‍ि ओपो की नई रेनो सीरीज 23 मई को चीन में लॉन्‍च की जाएगी। दोनों मॉडलों में 6.7 इंच का ओलेड डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

Reno 12 में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 8250 प्रोसेसर होगा, जबकि प्रो मॉडल में डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर दिया जाएगा। ये फोन्‍स 16 जीबी तक रैम सपोर्ट कर सकते हैं। इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी होगा। बैटरी 5 हजार एमएएच हो सकती है, जोकि 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रेनो सीरीज भारत में भी पॉपुलर रही है। चीन में लॉन्‍च के बाद ये डिवाइस इंडिया आएंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »