Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती

Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F को भारत में अगस्त महीने में ओप्पो रेनो 2 के साथ लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 2F को मार्केट में 25,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था और ओप्पो रेनो 2ज़ेड के एक मात्र वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये थी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 नवंबर 2019 16:56 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं
  • ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • 4,000 एमएएच बैटरी से लैस हैं Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F
Oppo ने अगस्त महीने में भारतीय मार्केट Oppo Reno 2 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन फोन को पेश हुए अभी दो महीने का ही वक्त गुजरा है और Oppo ने रेनो 2 सीरीज़ के दो फोन की कीमतें कम कर दी हैं। Oppo Reno 2F स्मार्टफोन के दाम में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। फोन को नए दाम में अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया है। Oppo Reno 2Z के दाम में भी बदलाव किया गया है। इस फोन का दाम भी 2,000 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसे 27,990 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Oppo Reno 2Z, Reno 2F price in India cut  

ओप्पो रेनो 2ज़ेड और ओप्पो रेनो 2एफ की कीमतों में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि फोन नए कीमत में गुरुवार से उपलब्ध होंगे। Oppo ने बाद में एक ट्वीट के ज़रिए इसकी पुष्टि कर दी। हमने अमेज़न इंडिया पर जांच की है और पुष्टि कर सकते हैं कि ओप्पो रेनो 2ज़ेड और ओप्पो रेनो 2एफ नई कीमतों में उपलब्ध हैं।
Advertisement

याद रहे कि ओप्पो रेनो 2एफ और रेनो 2ज़ेड को भारत में अगस्त महीने में ओप्पो रेनो 2 के साथ लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 2F को मार्केट में 25,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था और ओप्पो रेनो 2ज़ेड के एक मात्र वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये है। कीमत में कटौती के बाद ओप्पो रेनो 2ज़ेड को 23,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 

Oppo Reno 2Z specifications

ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह VOOC 3.0 Flash Charge को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है और यहां 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड के कैमरा फीचर में अल्ट्रा डार्क मोड, अल्ट्रा स्टेडी मोड, एआई ब्यूटी मोड और एंबियंट लाइट मोड शामिल हैं। फोन में ऑप्टिकल जी3 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
Oppo Reno 2F specifications
Advertisement
ओप्पो रेनो 2एफ में 6.53 इंच (1,080 x 2,340 पिक्सल) का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की बात करें तो यह 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट एवं बैक पैनल पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।

अब बात हैंडसेट के रैम और स्टोरेज की। ओप्पो रेनो 2एफ का एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक 3.0 फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है। Oppo Reno 2 Series के अन्य स्मार्टफोन की तरह सिक्योरिटी के लिए ओप्पो रेनो 2एफ में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो Samsung ISOCELL GM1 सेंसर से लैस है, 119 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी, अल्ट्रा नाइट 2.0 मोड के साथ एंबियंट लाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent battery life
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Camera app can be improved
  • Video recording stabilisation needs tweaks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.