Oppo R17 Pro की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती

Oppo R17 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। इस फोन की कीमत 6,000 रुपये कम हो गई है। Oppo ब्रांड के इस फोन को बीते साल दिसंबर में 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Oppo R17 Pro की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती
ख़ास बातें
  • 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Oppo R17 Pro में
  • 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था ओप्पो आर17 प्रो को
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है Oppo R17 Pro
विज्ञापन
Oppo R17 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। इस फोन की कीमत 6,000 रुपये कम हो गई है। Oppo ब्रांड के इस फोन को बीते साल दिसंबर में 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह सुपर वूक फ्लैश चार्जिंग टेक के साथ आता है। इसके बारे में 10 मिनट के चार्ज में 40 फीसदी बैटरी लाइफ देने का दावा है। Oppo R17 Pro हैंडसेट में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

कीमत में कटौती के बाद Oppo R17 Pro को 39,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Amazon.in पर फोन को नई कीमत में लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अमेज़न पर 13,400 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

कीमत में कटौती के लिए हमने Oppo India को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Oppo R17 Pro को बीते साल दिसंबर महीने में 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट कलर में मिलता है।
 

Oppo R17 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह एमोलेड स्क्रीन है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल पीडीएएफ और अल्ट्रा नाइट मोड के साथ आता है। फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूक टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 183 ग्राम है। Oppo R17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Insane charging speeds
  • Good cameras
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • 3D camera feature doesn’t work yet
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »