Oppo R15x लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और दो रियर कैमरे से है लैस

Oppo ने चुपचाप आर15एक्स स्मार्टफोन को अपनी ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया है। देखा जाए तो Oppo R15x एक तरह से हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo K1 की फोटो कॉपी लगता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2018 17:05 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर15एक्स आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • ओप्पो आर15एक्स में वर्टिकल रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo R15x में

Oppo R15x में दिए गए हैं 6 जीबी रैम

Oppo ने चुपचाप आर15एक्स स्मार्टफोन को अपनी ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया है। देखा जाए तो Oppo R15x एक तरह से हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo K1 की फोटो कॉपी लगता है। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट कलर डिज़ाइन के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 16+2 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं। हालांकि, इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। यह सिर्फ 6 जीबी रैम के साथ आता है। संभव है कि Oppo R15x को ओप्पो के1 के ग्लोबल वेरिएंट के तौर पर मार्केट में लाया जाए। आइए आपको ओप्पो आर15एक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

Oppo R15x की कीमत और उपलब्धता

ओप्पो आर15एक्स के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) रखी गई है। यह वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन को नेब्यूला और आइस ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, ओप्पो के इस फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Oppo R15x स्पेसिफिकेसन

नया ओप्पो आर15एक्स आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले है। यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। वैसे ओप्पोशॉप की लिस्टिंग में प्रोसेसर का ज़िक्र नहीं है। लेकिन कई रिपोर्ट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का दावा किया गया है। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो आर15एक्स में वर्टिकल रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का। इस सेटअप से यूज़र पोर्ट्रेट शॉट ले पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एआई से लैस 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की खबर है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo R15x, Oppo R15x Specifications, Oppo R15x Price, Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.