Oppo की Find X8s के लॉन्च की तैयारी, 5,700mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700 mAh की बैटरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 22:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo के Find X8s में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड कैमरा हो सकते हैं
  • इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700 mAh की बैटरी हो सकती है

इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700 mAh की बैटरी हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X8 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Find X8 और Find X8 Pro को भारत में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया था। Oppo के Find X8s में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Find X8s के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड कैमरा हो सकते हैं। इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को Find X8 Ultra के साथ लाया जा सकता है। Find X8s की थिकनेस 8.15 mm और भार लगभग 187 ग्राम का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700 mAh की बैटरी हो सकती है। कंपनी के Find X8 में 5,630 mAh और Find X8 Pro में 5,910 mAh की बैटरी थी। 

हाल ही में Oppo ने Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस SGD 2,499 (लगभग 1,61,100 रुपये) का है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm की है। इसे Misty White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए TÜV Rheinland का मिनिमाइज्ड क्रीज सर्टिफिकेशन मिला है। इसके डिस्प्ले पर अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.62 इंच 2K (2,616 x 1,140 पिक्सल) की है। Find N5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.