Oppo Pad 3 में होगी 9,500mAh बैटरी, 16GB रैम और सबसे तगड़ा प्रोसेसर!

Oppo Pad 3 : यह टैब 3K एलसीडी डिस्प्ले ऑफर करेगा। डिस्‍प्‍ले का साइज भी पिछले ओपो पैड से बड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 मई 2024 15:05 IST
ख़ास बातें
  • ओपो का नया टैब जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • Oppo Pad 3 को किया जाएगा मार्केट में पेश
  • स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा इसमें

इसकी तुलना Oppo Pad 2 से की जाए तो उसमें 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Oppo Pad 3 रेडी है! यह कभी भी लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जाता है कि नए ओपो पैड को सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा और फ‍िर ग्‍लोबल मार्केट्स में उसकी लॉन्चिंग का सिलसिला शुरू होगा। मशहूर चीनी टेक टिप्‍सटर डिजिटल डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Oppo Pad 3 से जुड़े कुछ स्‍पेक्‍स शेयर किए हैं। उनका दावा है कि नए ओपो पैड में 9,230mAh की बैटरी होगी, जो संभवत: 9,500mAh की होगी। डीसीएस का कहना है कि यह टैब 3K एलसीडी डिस्प्ले ऑफर करेगा। डिस्‍प्‍ले का साइज भी पिछले ओपो पैड से बड़ा हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Pad 3 में सबसे लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। उसके साथ 16 जीबी रैम ऑफर होगी। इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी हो सकता है। 

इसकी तुलना Oppo Pad 2 से की जाए तो उसमें 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 7:5 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डॉल्बी विजन वाली डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स और 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस है। यानी अपकमिंग Oppo Pad 3 में प्रोसेसर के लेवल पर बड़ा अपग्रेड हो सकता है। 

Oppo Pad 2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। Oppo Pad 2 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। इस टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Oppo Pad 3 का ग्‍लोबल लॉन्‍च अनिश्‍च‍ितताओं से भरा है। हो सकता है कि चीन के बाहर यह पैड शायद ही लॉन्‍च हो।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x2800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9,510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.