Oppo Mirror 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 15,990 रुपये

Oppo Mirror 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 15,990 रुपये
विज्ञापन
ओप्पो (Oppo) ने भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए मिरर 5 (Mirror 5) स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन इस हफ्ते से देश के सभी हिस्सों में 15,990 रुपये में उपलब्ध होगा।

ओप्पो मिरर 5 (Oppo Mirror 5) स्मार्टफोन में डायमंड की तरह मल्टी-फेसेटेड रियर पैनल सर्फेस मौजूद है और यह हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है। गौर करने वाली बात है कि Mirror 5 में अन्य मार्केट के लिए 4G सपोर्ट तो मौजूद है, लेकिन कंपनी ने अभी तक नहीं बताया कि यह भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G LTE बैंड के साथ काम करेगा या नहीं। हालांकि यह देखते हुए कि डिवाइस में Snapdragon 410 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है ऐसे में Band 40 के लिए सपोर्ट मौजूद होने की संभावना है।

(यह भी देखें: Oppo Mirror 5 बनाम Oppo Mirror 5s)

Oppo Mirror 5 एक डुअल सिम (Micro-SIM+Nano-SIM) स्मार्टफोन है। यह कंपनी के Color OS 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड है। यह हैंडसेट पिछले महीने लॉन्च किए गए Oppo Mirror 5s का ग्लोबल वर्ज़न है। इसमें डिस्प्ले रिजॉल्यूशन को छोड़कर बाकी स्पेसिफिकेशन Oppo Mirror 5s वाले ही हैं।

Oppo Mirror 5 में 5 इंच (540x960 pixels) का qHD TFT डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट ग्लव्ड और वेट टच इनपुट को भी सपोर्ट करता है।

यह हैंडसेट 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 (MSM8916) प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में होगा Adreno 306 GPU व 2GB का रैम (RAM)। Oppo Mirror 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ f/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी या वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कैमरे में सीन डिटेक्शन, पनोरमा, जीयो-टैगिंग, डबल एक्सपोज़र, स्माइल शॉट और एचडीआर जैसे फीचर भी हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से Oppo Mirror 5 में LTE के अलावा 3G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 2420mAh की बैटरी है और यह व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसमें लाइट सेंसर, जी-सेंसर और मेगनेटोमीटर भी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4x71.2x7.65mm है और वजन 160 ग्राम।

हैंडसेट में प्रीलोडेड स्मार्ट रीमोट कंट्रोल (Smart Remote Control) ऐप होगा। कंपनी का दावा है कि यह ज्यादातर घरेलू अपलायंसेज़ के साथ काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »