5 इंच डिस्पले और 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला Oppo Mirror 5 लॉन्च

5 इंच डिस्पले और 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला Oppo Mirror 5 लॉन्च
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने ओप्पो मिरर 5 (Oppo Mirror 5) स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। कंपनी के मिरर 5एस (Mirror 5s) हैंडेसट की तरह इसके रियर पैनल के सर्फेस पर डायमंड जैसा लुक दिया गया है। यह हैंडसेट Mirror 5s का ग्लोबल वर्जन नजर आता है,क्योंकि डिस्प्ले रिजॉल्यूशन को छोड़कर बाकी सारे स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं।  यह हैंडसेट जल्द ही दक्षिण पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया, मैक्सिको और

मध्य-पूर्व ऊतर अफ्रीका में उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, Mirror 5 की कीमत अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। गौरतलब है कि Oppo ने पिछले महीने ताइवान में मिरर 5एस (Mirror 5s) स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

Oppo Mirror 5 में 4G LTE कनेक्टिविटी फीचर है। यह फीचर दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट पर काम करता है। यह एक डुअल-सिम हैंडसेट है, जिसमें एक माइक्रो-सिम और एक नैनो-सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर Color OS 2.1 UI का इस्तेमाल किया गया है।

Mirror 5 में 5 इंच (540x960 pixels) का qHD TFT डिस्प्ले है, जबकि Mirror 5s में एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन वाला था। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट ग्लव्ड और वेट टच इनपुट को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 (MSM8916) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)। ग्राफिक्स के लिए Adreno 306 GPU प्रोसेसर के साथ इंटिग्रेटेड है। Oppo Mirror 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 132GB तक बढ़ाया जा सकता है।

oppo_mirror_5_camera

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ f/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी या वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कैमरे में सीन डिटेक्शन, पनोरमा, जीयो-टैगिंग, डबल एक्सपोज़र, स्माइल शॉट और एचडीआर जैसे फीचर भी हैं।

कनेक्टिविटी के लिहाज से Oppo Mirror 5 में LTE के अलावा 3G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 2420mAh की बैटरी है और यह व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसमें लाइट सेंसर, जी-सेंसर और मेगनेटोमीटर भी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4x71.2x7.65mm है और वजन 160 ग्राम।

हैंडसेट में प्रीलोडेड स्मार्ट रीमोट कंट्रोल (Smart Remote Control) ऐप होगा। कंपनी का दावा है कि यह ज्यादातर घरेलू अपलायंसेज़ के साथ काम करता है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  2. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  3. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  4. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  5. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  6. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  8. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »