• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 5 Pro+ 5G ग्लोबल लॉन्च को तैयार, 50MP बैक कैमरा के साथ मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा!

Oppo Reno 5 Pro+ 5G ग्लोबल लॉन्च को तैयार, 50MP बैक कैमरा के साथ मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा!

GCF साइट पर फोन को मॉडल नंबर CPH2207 के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।

Oppo Reno 5 Pro+ 5G ग्लोबल लॉन्च को तैयार, 50MP बैक कैमरा के साथ मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा!
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro+ 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था
  • फोन को पहले भी मिल चुके हैं कई सर्टिफिकेशन
  • जल्द हो सकता है ग्लोबल मार्केट में लॉन्च
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro+ 5G को एक के बाद एक सर्टिफिकेशन मिल रहे हैं और कहीं न कहीं यह इशारा है कि फोन अब लॉन्च से दूर नहीं है। हाल ही में कथित तौर पर इस फोन को मॉडल नंबर CPH2207 के साथ FCC और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया था और अब इसे ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। यह इस फोन के ग्लोबल लॉन्च के संकेत देता है। ओप्पो की रेनो5 सीरीज़ में पहले ही कुछ फोन मौजूद हैं। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में चीन में Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G को लॉन्च किया था और इसी महीने Reno 5 Pro+ 5G को भी लॉन्च किया गया। हालांकि अनुमान लगाए गए थे कि फोन केवल चीनी मार्केट के लिए पेश किया गया है। अब नए सर्टिफिकेशन कहीं न कहीं इन अनुमानों को खारिज करते नज़र आ रहे हैं।

Oppo Reno 5 Pro+ 5G को GCF सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को FCC और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। कहीं न कहीं ये सर्टिफिकेशन ओप्पो रेनो 5 प्रो+ 5जी के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की ओर इशारा करते हैं।
 
d0ui66i
 
GCF साइट पर फोन को मॉडल नंबर CPH2207 के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं देता है। हालांकि, यदि यह चीनी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ग्लोबल मार्केट में आता है, तो हम इसके बारे में सभी जानकारी रखते हैं। सर्टिफिकेशन को सबसे पहले GizmoChina द्वारा देखा गया था।
 

OPPO Reno 5 Pro+ 5G specifications

चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 5 Pro+ 5G में एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 मिलता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले पैनल से लैस है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 2 मेगापिक्सल का मौक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 5जी में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 5 Pro+ 5G इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 4,500mAh बैटरी से लैस है। यह बैटरी 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 7.99 मिलीमीटर और इसका वज़न 184 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »