Oppo K12 स्‍मार्टफोन 12GB रैम, 50MP कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo K12 : 5500 एमएएच की बैटरी इस फोन में है, जो 100वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • ओपो के12 स्‍मार्टफोन हुआ चीन में लॉन्‍च
  • इसके फीचर्स OnePlus Nord CE 4 से मिलते हैं
  • फोन को मिड रेंज में लाया गया है

Oppo K12 : स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ इसे पैक किया गया है।

Oppo ने अपने होम मार्केट में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- Oppo K12. नए ओपो स्‍मार्टफोन में लगभग वही स्‍पेक्‍स हैं, जो भारत में आए OnePlus Nord CE 4 5G में ऑफर किए गए थे। फोन को 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया गया है। एक एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ इसे पैक किया गया है। 5500 एमएएच की बैटरी इस फोन में है, जो 100वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Oppo K12 Price 

Oppo K12 के 8GB+256GB मॉडल के दाम 1,899 युआन (लगभग 21,831 रुपये) हैं। इसका 12GB+256GB मॉडल 2,099 युआन (लगभग 24,621 रुपये) का है। टॉप वेरिएंट 12GB+512GB है जिसकी कीमत 2,499 युआन (28,729 रुपये) है। फोन क्लियर स्‍काई और स्‍टाररी नाइट कलर्स में लिया जा सकता है। भारत समेत अन्‍य मार्केट्स में इस फोन की उपलब्‍धता पर कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement
 

Oppo K12 Features, Specifications 

Oppo K12 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 1100 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है, जिससे सनलाइट में फोन को हैंडल करना थोड़ा सुविधाजनक हो सकता है।  

जैसाकि हमने बताया इस फोन को 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में लाया गया है। प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 है। इंटरनल स्‍टाेरेज अधिकतम 512 जीबी है। फोन में कूलिंग सिस्‍टम भी दिया गया है, ताकि गेमिंग के दौरान यह ज्‍यादा गर्म ना हो। 
Advertisement

Oppo K12 में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 

Oppo K12 में 5,500mAh की बैटरी है। यह 100W की सुपरवूक की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन की बैटरी 4 साल तक बेहतर बनी रहेगी। ओपो का नया फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। इसे IP54 रेटिंग मिली है, जो फोन को धूल और पानी से बचा सकती है। 
Advertisement

गेमिंग को उम्‍दा बनाने के लिए ओपो ने इस फोन में स्‍टीरियो स्‍पीकर्स लगाए हैं। एक X-एक्सिस लीनियर मोटर भी दी है, जिससे गेमिंग के दौरान वाइब्रेशन फील होता है।  

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.