Oppo K12s ने 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ दी दस्तक, जानें क्या है खास

Oppo ने चीनी बाजार में K सीरीज में नया फोन Oppo K12s लॉन्च कर दिया है।

Oppo K12s ने 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ दी दस्तक, जानें क्या है खास

Photo Credit: Oppo China

Oppo K12s में 6.67 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo K12s में 6.67 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Oppo K12s में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 4nm चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo K12s में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Oppo ने चीनी बाजार में K सीरीज में नया फोन Oppo K12s लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। K12s में 6.67 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। आइए Oppo K12s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo K12s Price


Oppo K12s के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 yuan (लगभग 13,990 रुपये),  8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 yuan (लगभग 16,320 रुपये), 12GB + 256GB – 1599 yuan (लगभग 18,650 रुपये) और 12GB + 512GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 yuan (लगभग 20,990 रुपये) है। यह फोन चीन में 25 अप्रैल से उपलब्ध होगा और 128GB और 256GB मॉडल पर 100 युआन (लगभग 1,168 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। OPPO K12s रोज पर्पल, प्रिज्म ब्लैक और स्टार व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है।


Oppo K12s Specifications


Oppo K12s में 6.67 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है। इस फोन में 2.3GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 4nm चिपसेट के साथ एड्रेनो 810 GPU दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए K12s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.5 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.21 मिमी, चौड़ाई 76.13 मिमी, मोटाई 8.45 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB टाइप-सी पोर्ट, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और GPS शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »