Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन

आगामी स्मार्टफोन में Apple के iPhone के समान कैमरा कंट्रोल बटन मिल सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 19:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra को इंटरनेशनल मार्केट में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X9 में यह तीसरा मॉडल होगा। कंपनी ने बताया है कि इसके साथ चीन में Oppo Find X9s Pro को भी पेश किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन में Hasselblad ट्यून्ड कैमरा यूनिट होगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Pete Lau ने बताया है कि Oppo Find X9 Ultra को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार होगी कि जब कंपनी का कोई Ultra स्मार्टफोन चीन से बाहर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्लैट फ्रेम दिया गया है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। 

Advertisement

Oppo Find X9 Ultra में Apple के iPhone के समान कैमरा कंट्रोल बटन मिल सकता है। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhuo Shijie ने बताया है कि चीन में इस स्मार्टफोन के साथ Oppo Find X9s Pro को भी पेश किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी थी। Oppo Find X9s Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन को ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X9 Ultra की इमेजेज को लीक किया था। इन इमेजेज में प्रोटोटाइप केस के साथ यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा हैं और इसके बाहर LED फ्लैश दिख रहा है। Oppo Find X9 Ultra की Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अलग फिनिशेज के साथ लाया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन फिनिश शामिल हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.