Oppo Find X9 सीरीज में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सबकुछ

Oppo कथित तौर पर चीनी बाजार में फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 सीरीज पर काम कर रहा है।

Oppo Find X9 सीरीज में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X9 में 5630mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo चीनी बाजार में फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • Oppo Find X9 सीरीज में X9, X9 Plus, X9 Pro और X9 Ultra शामिल हो सकते हैं।
  • Oppo Find X9 लाइनअप अक्टूबर में दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
Oppo कथित तौर पर चीनी बाजार में फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस सीरीज में 4 मॉडल Find X9, Find X9 Plus, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। बीते साल ब्रांड ने अक्टूबर में Find X8 लाइनअप पेश की थी, जिससे पता चला है कि Find X9 लाइनअप इस साल लगभग इसी समय आ सकता है। अफवाहों से X9 लाइनअप के बारे में पता चला है और टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु की नई लीक में दावा किया गया है कि यह 200 मेगापिक्सल प्राइमरी या पेरिस्कोप जूम कैमरे से लैस होगा। आइए Oppo Find X9 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find X9 सीरीज में खासियतें


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फरवरी में दावा किया कि Oppo Find X9 सीरीज में एक बड़े सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल मिल सकता है। आज के लीक में टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने दावा किया है कि Find X9 सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा या 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

इसके अलावा टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि दोनों पैरेंट ब्रांड Oppo का जिक्र करते हुए और इसके सब्सिड्री ब्रांड OnePlus या Realme इन कैमरा टेक्नोलॉजी प्रदान करेंगे। इससे पता चला है कि आने वाले समय में Oppo के फ्लैगशिप फोन पर ही नहीं बल्कि इसके अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन पर भी इसी प्रकार के हाई-एंड कैमरा सेटअप नजर आ सकते हैं। Oppo आगामी Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकता है। हालांकि, Find X9 Pro पर इसे शामिल किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह यह है कि Oppo Find X9 और X9 Pro के इस साल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि Ultra एडिशन अगले साल लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पूरी Oppo Find X9 सीरीज में एक फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। ऐसी संभावना है कि Find X9 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.8 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि Ultra वेरिएंट में 2K+ रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ समान साइज की डिस्प्ले मिल सकती है। Find X9 Ultra स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिप से लैस हो सकता है, जबकि Find X9, Find X9 Plus और Find X9 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »