• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X8s होगा iPhone 16 Pro से भी हल्का! अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर

Oppo Find X8s होगा iPhone 16 Pro से भी हल्का! अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर

फोन में 5700mAh की बैटरी आ सकती है।

Oppo Find X8s होगा iPhone 16 Pro से भी हल्का! अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर

Photo Credit: Oppo

OPPO Find X8 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X8s में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
  • फोन 10 अप्रैल को चीन में दस्तक देने वाला है।
विज्ञापन
Oppo ने अधिकारिक रूप से अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo Find X8s को टीज करना शुरू कर दिया है। यह फोन 6.3 इंच डिस्प्ले से लैस होगा। फोन को कॉम्पेक्ट डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अबकी बार इसमें एक और बदलाव किया है। अलर्ट स्लाइडर की जगह ओप्पो अबकी बार फोन में एक नया हार्डवेयर बटन देने जा रही है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या होगा खास। 

Oppo Find X8s जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। ओप्पो की ओर से फोन का अधिकारिक टीजर जारी किया गया है जिसमें फोन के डिस्प्ले समेत डिजाइन आदि के बारे में कई अहम बातें पता चलती हैं। फोन अल्ट्रा स्लिम बॉडी के साथ आने वाला है। इसमें बेहद पतले बेजल्स होंगे डिवाइस वजन में भी हल्का होगा। फोन 10 अप्रैल को चीन में दस्तक देने वाला है। 

Oppo Find X8s में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने वाला है। बॉडी बेहद स्लिम होगी और कैमरा बम्प भी कम करने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन बिल्ड के लिहाज से बेहद हल्का होगा। इसका वजन 180 ग्राम बताया जा रहा है जो कि iPhone 16 Pro से भी 20 ग्राम हल्का (via) होगा। फोन की मोटाई सिर्फ 7.8mm होगी। कंपनी ने फोन में अबकी बार एक नया बटन दिया है जिसे Magic Cube का नाम दिया गया है। यह एक प्रेस हो सकने वाला बटन होगा फोन के लेफ्ट फ्रेम में मौजूद होगा। यानी कंपनी इस फोन में पारंपरिक थ्री-स्टेज अलर्ट स्लाइडर को हटाने जा रही है। 

फोन के रियर पैनल की ओर देखें तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा जो कि मौजूदा Find X8 सीरीज से ही मिलता है। लेकिन कैमरा बम्प कंपनी ने बेहद कम कर देने का दावा किया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है जो 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। 

ओप्पो के Find X8s में अपकमिंग Dimensity 9400+ प्रोसेसर होगा जो कि 3.7GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन में 5700mAh की बैटरी आ सकती है जिसके साथ 80W की चार्जिंग देखने को मिल सकती है। Oppo ने फोन के चार कंफिग्रेशन वेरिएंट्स में आने की बात कही है जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB कंफिग्रेशन मॉडल होंगे। डिवाइस Moonlight White, Hyacinth Purple, और Starry Black कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। फोन 10 अप्रैल को चीन की मार्केट में पेश किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  11. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »