Oppo Find X8S, X8S+ फोन लॉन्च होंगे 1.5K डिस्प्ले, 5860mAh बैटरी के साथ, डिटेल लीक

दोनों ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकते हैं।

Oppo Find X8S, X8S+ फोन लॉन्च होंगे 1.5K डिस्प्ले, 5860mAh बैटरी के साथ, डिटेल लीक

Photo Credit: Oppo

OPPO Find X8 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकते हैं।
  • फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है।
  • Find X8S+ में 5,860mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Oppo Find X8 सीरीज में कंपनी अगले महीने तीन नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें Find X8s और Find X8 Ultra का नाम पहले से ही अफवाहों में है। अब लॉन्च से पहले एक लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें तीसरे मॉडल का जिक्र भी किया गया है। यह फोन Find X8S+ बताया जा रहा है। साथ ही Find X8s समेत नए मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस भी यहां लीक हुए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 
 

Oppo Find X8s, Find X8S+ Specifications

Oppo Find X8s, Find X8S+ के लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इन स्मार्टफोन्स के स्पेक्स का खुलासा किया है। Find X8s में 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, X8S+ प्लस में 6.59 इंच का फ्लैट डिस्प्ले पैनल आ सकता है। Oppo Find X8s, Find X8S+ में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।  

दोनों ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकते हैं। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। Find X8S+ में 5,860mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जबकि वनिला X8S में बैटरी स्पेसिफिकेशंस अभी साफ तौर पर सामने नहीं आए हैं। यह फोन 179 ग्राम वजन के साथ आ सकता है जो कि काफी हल्का होगा। 

इससे पहले आए एक लीक में सामने आया था कि Find X8S में 5,700mAh बैटरी आ सकती है। फोन की चेसिस काफी स्लिम बताई जा रही है जो 7mm मोटाई के साथ आ सकता है। बेजल्स काफी पतले होने वाले हैं जो कि 1.38mm साइज के हैं। दोनों ही फोन में Dimensity 9400+ चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि आने वाले 11 अप्रैल को मार्केट में दस्तक देगा। 

Find X8 Ultra इस सीरीज का हाई एंड वेरिएंट होगा जिसमें 2K फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में अल्ट्रा नेरो बेजल्स होंगे। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आने की संभावना है। इस फोन में दो पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना है। एक में 3x zoom फीचर होगा जबकि दूसरे में 6x zoom फीचर होगा। फोन में 6,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »