Oppo के Find X8 Ultra में हो सकती है क्वाड रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 50 मेगापिक्सल का LYT-600 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 23:54 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं
  • इस सीरीज में Find X8 Ultra को भी पेश किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में Oppo के स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने हाल ही में Find X8 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में Find X8 Ultra को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Find X8 Ultra के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष Oppo Find N5 के साथ लाया जा सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Find X8 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 50 मेगापिक्सल का LYT-600 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Find X7 सीरीज को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
Advertisement

Find X8 में 5,630 mAh और Find X8 Pro में 5,910 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। Find X8 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हैं। कंपनी के Find X8 और Find X8 Pro दोनों में AI फीचर्स दिए गए हैं। Find X8 में 6.59 इंच और Find X8 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। 

देश में इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत घटी है। इन सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इसके बाद Poco और Realme का स्थान है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • Bad
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.