Oppo Find X8 सीरीज में कैसी होगी डिस्प्ले, लॉन्च से पहले जानकारी लीक

Oppo Find X8 Ultra जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 4 मिलने की संभावना है।

Oppo Find X8 सीरीज में कैसी होगी डिस्प्ले, लॉन्च से पहले जानकारी लीक

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X7 Ultra में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 Ultra जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Oppo Find X8 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 मिलने की संभावना है।
  • Oppo Find X8 और Find X8 Pro फोन Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस होंगे।
विज्ञापन
Oppo इस साल अक्टूबर में चीन में Oppo Find X8 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने वाला है। Find X7 सीरीज में दो मॉडल Find X7 और Find X7 Ultra शामिल थे। हालांकि, हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि Oppo X8 लाइनअप में 3 मॉडल होंगे, जैसे कि Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra शामिल होंगे। हाल ही में एक वीबो पोस्ट में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने तीनों स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग की जानकारी लीक की है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक नई पोस्ट में टिपस्टर ने Oppo X8 सीरीज के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन शेयर किए। यहां हम आपको Oppo X8 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Find X8 Series Specifications


लीक से पता चला है कि Find X8 सीरीज में कई प्रकार की डिस्प्ले होंगी, जिनमें 1.5K फ्लैट स्क्रीन, 1.5K शेलो कर्व्ड डिस्प्ले और 2K शेलो कर्व्ड डिस्प्ले हैं। ऐसा लग रहा है कि Find X8, X8 Pro और X8 Ultra के बारे में बात हो रही है। DCS की पोस्ट में आगे पता चलता है कि इन स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप वर्तमान में तियानमा माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (TM) और बीजिंग ओरिएंटल इलेक्ट्रॉनिक्स (BOE) के डिस्प्ले का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर नए सब्सट्रेट के साथ BOE की 2K 8T LTPO डिस्प्ले बेहतर है, जो डिस्प्ले क्वालिटी, ब्राइटनेस और डिमिंग स्ट्रैटजी में बेहतर सुधार करती है। इसके अलावा स्क्रीन चारों तरफ अल्ट्रा-थिन बेजल्स से घिरी हुई है।

Oppo Find X8 Ultra जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 4 मिलने की संभावना है। अफवाह है कि Find X8 और Find X8 Pro फोन Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस होंगे। टिपस्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि Find X8 में 5,600mAh, X8 Pro में 5,700mAh और X8 Ultra में 6,100mAh या 6,200mAh की बैटरी होगी। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलने की उम्मीद है।

Oppo Find X8 Ultra में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें X7 Ultra के समान पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे शामिल है। इसके अलावा इसमें टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करने और एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर मिलने की भी उम्मीद है। जब Oppo Find X8 और X8 Pro के बीच अंतर के बारे में पूछा गया तो DCS ने जवाब दिया कि प्रो वेरिएंट में ड्यूल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे, एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और एक बड़ी बैटरी है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि Find X8 में एक ऑप्टिकल-टाइप इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और एक ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलेगी।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • कमियां
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन3168x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »