OPPO Find X8 Mini में मिलेगा 6.31-इंच डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा और मेटल फ्रेम, मार्च में होगा लॉन्च!

अपकमिंग फोन में एक 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस भी होगा। इसका मिडल फ्रेम मेटल का होगा और यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Find X8 Mini को 5600mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है
  • फोन में एक 50MP मेन और एक 50MP पेरिस्कोप लेंस शामिल होने की खबर है
  • इसमें शार्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है

OPPO Find X8 सीरीज (ऊपर तस्वीर में) को वेनिला और Pro मॉडल्स के साथ पहले ही लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: OPPO

OPPO Find X8 सीरीज में इस साल कुछ नए मॉडल्स के लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है, जिनमें से एक कॉम्पैक्ट फोन OPPO Find X8 Mini हो सकता है। स्मार्टफोन के छोटे डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जो मार्केट में मौजूद चंद छोटे स्क्रीन वाले स्मार्टफोन मॉडल्स, जैसे Xiaomi 15 और Vivo X200 Pro Mini से प्रतियोगिता कर सकता है। Find X8 Mini को 5600mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। अब, एक पॉपुलर लीकर ने अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है।

चीन के पॉपुलर लीकर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में कुछ स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। बिना स्मार्टफोन मॉडल का नाम लिए टिप्सटर लिखता है अपकमिंग स्मार्टफोन में करीब 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.31-इंच LTPO डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल IMX9 मेन कैमरा होगा, जो बड़े सेंसर से लैस होगा।

लीक आगे बताता है कि फोन में एक 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस भी होगा। इसका मिडल फ्रेम मेटल का होगा और यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन में शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।एक हालिया लीक में कहा गया था कि इस फोन में 5600mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है।

यूं तो लीक में फोन का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन हालिया लीक्स और पोस्ट में मौजूद कमेंट्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि टिप्सटर यहां OPPO Find X8 Mini की बात कर रहा है। फिलहाल इसके अलावा किसी अन्य ब्रांड के कॉम्पेक्ट फोन के आने की खबर नहीं है। 
Advertisement

समान टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि OPPO 2025 के मार्च में Find X8 Ultra को लॉन्च करने वाली है, जिसके साथ X8 Mini को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि OPPO इस लाइनअप में Find X8s मॉडल को भी जोड़ने की तैयारी कर रही है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.