Oppo ने Find X8 सीरीज के टॉप-एंड वेरिएंट, Find X8 Ultra के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन 10 अप्रैल को शाम 7 बजे (4:30PM IST) चीन में लॉन्च होगा। इस इवेंट में Oppo Find X8s, Find X8s+, Oppo Pad 4 Pro टैबलेट, Watch X2 Mini स्मार्टवॉच और Enco Free 4 TWS ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे। कंपनी ने चीन में अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर इन डिवाइसेस की प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दी है।
अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं जल्द ही ये मिनी फ्लैगशिप फोन दस्तक देने वाले हैं। Samsung एक नए फ्लैगशिप मॉडल Samsung Galaxy S25 Edge पर काम कर रहा है जो एक अल्ट्रा स्लिम प्रीमियम स्मार्टफोन बनने जा रहा है। Vivo एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Pro Mini लेकर आने वाला है। Nothing कथित तौर पर एक प्रीमियम स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह फोन Nothing Phone (3) होने की उम्मीद है।
इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro को पेश किया गया है। इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाया जा सकता है। Find X8 Ultra में 150 मेगापिक्सल का 1 इंच Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-701 टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं।
पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी अलर्ट स्लाइडर के बजाय अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन में एक पूरी तरह से नया बटन दे सकती है। यह Apple के नए iPhones में मौजूद एक्शन बटन के समान हो सकता है, लेकिन इसमें रीमैप होने की क्षमता शामिल होगी। यह भी दावा किया गया है कि Mini मॉडल होने के बाद भी इसमें फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स होंगे।
इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में Find X8 Ultra को जोड़ा जा सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Find X8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। आगामी स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Find X8 Ultra में बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट स्क्रीन हो सकती है।
Oppo कथित तौर पर Oppo Find X8 Mini पर काम कर रहा है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हालिया लीक के अनुसार, Oppo Find X8 Mini में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो कि सिर्फ चीनी बाजार में उपलब्ध Vivo X200 Mini के साइज के समान है। अफवाह यह भी है कि Find X8 Mini में कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस किया जाएगा।
चीन के पॉपुलर लीकर ने वीबो पर एक पोस्ट में कुछ स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। बिना स्मार्टफोन मॉडल का नाम लिए टिप्सटर लिखता है अपकमिंग स्मार्टफोन में करीब 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.31-इंच LTPO डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल IMX9 मेन कैमरा होगा, जो बड़े सेंसर से लैस होगा।
ओपो कई नई डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले चीन के रेडियो सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म डेटाबेस पर मॉडल नंबर PKH120 के साथ एक अपकमिंग ओपो फोन को देखा गया। ओपो के एक और फोन का मॉडल नंबर PKH110 है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी नहीं है। दोनों मॉडल्स को अब UFSC चार्जिंग डेटाबेस में देखा गया है। कहा जाता है कि ये फोन ओपो के Find N5 या Find X8 Mini हो सकते हैं।
मंगलवार को चीन के पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि OnePlus Ace सीरीज का एक कॉन्पैक्ट (मिनी) फ्लैगशिप अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा और आज, 20 नवंबर को अपने लेटेस्ट पोस्ट में टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग OnePlus कॉम्पैक्ट फोन में 6.31-इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। फोन के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है।
कंपनी इस सीरीज में कंपनी इसमें Find X8 Ultra को जोड़ सकती है। हालांकि, Oppo के इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाने का संकेत मिला है। पिछले महीने Vivo ने चीन में X200 Pro Mini को लॉन्च किया था। Oppo का आगामी स्मार्टफोन Vivo के X200 Pro Mini को टक्कर दे सकता है। X200 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है।