Oppo Find X2 होगा 6 मार्च को लॉन्च, अब तक ये स्पेसिफिकेशन हुए हैं लीक

Oppo Find X2 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। एक वेबसाइट की मानें तो ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा
  • इसकी कीमत 40,000,000 वियतनामी डॉलर (लगभग 1,23,7000 रुपये) होने का दावा है
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 मौजूदा फाइंड एक्स का अपग्रेड फोन होगा

Oppo Find X2 को 6 मार्च को लॉन्च किया जाना है

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन को चीन में एक इवेंट में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी ओप्पो ने एक ऑनलाइन पोस्ट के ज़रिए दी। पहले ओप्पो फाइंड एक्स2 को 22 फरवरी को बर्सिलोना में आयोजित होने वाले MWC 2020 में पेश किया जाना था। लेकिन यह कॉन्फ्रेंस कोरोना वायरस के खतरे के कारण रद्द हो गई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर ज़ारी एक ऑनलाइन पोस्ट की मानें तो ओप्पो के इस फोन को 6 मार्च को शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) घरेलू मार्केट में उतारा जाएगा।

फिलहाल, Oppo Find X2 की स्पेसिफिकेशन क्या कुछ होंगे, ये साफ नहीं है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मदद से हमें ये आइडिया जरूर लग चुका है कि हम इस स्मार्टफोन से क्या-कुछ उम्मीद लगा सकते हैं। Oppo के वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट ऑफ ग्लोबल सेल्स एलेन वू ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि ओप्पो फाइंड एक्स2 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा पिछले हफ्ते वियतनाम की एक रिटेलर वेबसाइट shopee पर भी यह स्मार्टफोन लिस्ट हुआ था। यहां पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स भी लिस्ट थे। shopee वेबसाइट की मानें तो ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Advertisement
 

ओप्पो फाइंड एक्स2 में 4,065 एमएएच बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इस लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। Shopee के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत 40,000,000 वियतनामी डॉलर (लगभग 1,23,7000 रुपये) होगी। बता दें कि ओप्पो फाइंड एक्स2 मार्केट में Oppo Find X की जगह लेगा जिसे भारत में जून 2018 में लॉन्च किया गया था। यह फोन 59,990 रुपये में लॉन्च हुआ था। फाइंड एक्स की सबसे अहम खासियत मोटराइज़्ड पॉप-अप कैमरा सेटअप था। इस खास फीचर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन भी था।

कई पुरानी रिपोर्ट्स में ये भी कयास लगाए गए थे कि कंपनी फाइंड एक्स2 के साथ एक स्मार्टवॉच को भी लॉन्च कर सकती है। ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन द्वारा शेयर किए गए टीज़र इमेज में स्मार्टवॉच की भी झलक मिली थी। यह दिखने में ऐप्पल स्मार्टवॉच की तरह है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design
  • Good camera performance
  • Vivid display
  • Snappy performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Hidden camera slows down face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.42 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3730 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.