Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Oppo Find X10 प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया गया है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max के लिए ब्रिटेन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 20:15 IST
ख़ास बातें
  • Oppo की इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं
  • इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है

इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने हाल ही में Oppo Find X10 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Oppo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2911 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X10 का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,528 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,709 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग से Oppo Find X10 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया गया है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max के लिए ब्रिटेन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को सिंगापुर में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Oppo ने इस सीरीज के इन मार्केट्स में लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। ब्रिटेन में इन स्मार्टफोन्स के लिए GBP 49 (लगभग 6,200 रुपये) में प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। Oppo Find X10 के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को GBP 150 (लगभग 19,000 रुपये) और Oppo Find X10 Pro Max पर GBP (लगभग 25,000 रुपये) तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कस्टमर्स इन स्मार्टफोन्स की खरीदारी के साथ एक मुफ्त गिफ्ट को भी चुन सकते हैं। इस गिफ्ट के लिए Hasselblad Teleconverter Kit, Oppo Watch X3 और and Oppo Pad 5 (Wi-Fi वेरिएंट) के विकल्प हैं। 

ब्रिटेन में Oppo की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के लिए प्रोडक्ट लिस्टिंग लाइव हो गई हैं। Oppo Find X10 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB या 512 GB की स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे। इस स्मार्टफोन को Glow Coral, Mist Grey और Glacier Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo Find X10 Pro Max के लिए 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Lunar White और Titanium Grey ग्रे कलर्स के विकल्प होंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  15. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.