Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी

Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Plus दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Oppo Find X10 में 8,000 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Plus चिपसेट हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई  Oppo Find X9 सीरीज की जगह लेगी। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि चीन में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन की 3 nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। इस पोस्ट पर यूजर कमेंट्स और पिछले लीक्स से इस स्मार्टफोन के Oppo's Find X10 होने का संकेत मिल रहा है। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Oppo Find X10 में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Find X9 का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 7,025 mAh की बैटरी है। Oppo Find X10 में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPC प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा या एडवांस्ड 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Plus दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro, Oppo Find X10s Pro, Oppo Find X10 Pro Max और Oppo Find X10 Ultra शामिल हो सकते हैं। भारत में पिछले सप्ताह Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (1,440 × 3,168 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। Oppo Find X9 Ultra की 7,050mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • Bad
  • Selfie video needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.