Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Oppo Find X9 में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Find X9 की 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की 200 MP के प्राइमरी कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है
  • Oppo Find X10 में आगामी MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की आगामी Find X10 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo X10 Pro और X10 Pro Max को लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने Oppo Find X10 की कैमरा यूनिट की डिटेल्स का खुलासा किया है। इस टिप्सटर का कहना है कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Oppo Find X10 के एक वर्जन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल किया गया है, जबकि एक अन्य प्रोटोटाइप की टेस्टिंग 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप कैमरा के साथ की जा रही है। इस स्मार्टफोन का 200 मेगापिक्सल का कैमरा Samsung HP5 पर बेस्ड है। Oppo Find X10 के 64 मेगापिक्सल के कैमरा वाले वर्जन की टेस्टिंग नए सेंसर के साथ की जा रही है। 

आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा या 200 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Find X10 में आगामी MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Find X9 की 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले सप्ताह चीन में Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा है। Oppo Find X9 Ultra की 7,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »