Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी

Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M और Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया गया है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB या 512 GB की स्टोरेज के विकल्प होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 17:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा
  • ब्रिटेन में Oppo की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है
  • Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M है

इस सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं

Photo Credit: Oppo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में चीन में पेश किया गया है। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। 

Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max के लिए ब्रिटेन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को सिंगापुर में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Oppo ने इस सीरीज के इन मार्केट्स में लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। ब्रिटेन में इन स्मार्टफोन्स के लिए GBP 49 (लगभग 6,200 रुपये) में प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। Oppo Find X10 के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को GBP 150 (लगभग 19,000 रुपये) और Oppo Find X10 Pro Max पर GBP (लगभग 25,000 रुपये) तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कस्टमर्स इन स्मार्टफोन्स की खरीदारी के साथ एक मुफ्त गिफ्ट को भी चुन सकते हैं। इस गिफ्ट के लिए Hasselblad Teleconverter Kit, Oppo Watch X3 और and Oppo Pad 5 (Wi-Fi वेरिएंट) के विकल्प हैं। 

Advertisement

ब्रिटेन में Oppo की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के लिए प्रोडक्ट लिस्टिंग लाइव हो गई हैं। Oppo Find X10 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB या 512 GB की स्टोरेज के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को Glow Coral, Mist Grey और Glacier Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo Find X10 Pro Max के लिए 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Lunar White और Titanium Grey ग्रे कलर्स के विकल्प होंगे। 

Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M और Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया गया है।  Oppo Find X10 Pro Max के चाइनीज वेरिएंट में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro और ARM Mali G2 Ultra GPU दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.