Oppo Find X 12 जुलाई को लॉन्च होगा भारत में

Oppo आज अपने Oppo Find X स्मार्टफोन को पेरिस में लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी ने अगले महीने दिल्ली में एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। यह इवेंट 12 जुलाई को आयोजित होगा।

Oppo Find X 12 जुलाई को लॉन्च होगा भारत में
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अगले महीने दिल्ली में एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं
  • कयास लगाए जा रहे हैं कि यह प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन होगा
  • The Verge ने Oppo Find X का एक हैंड्स ऑन रिपोर्ट पब्लिश किया है
विज्ञापन
Oppo आज अपने Oppo Find X स्मार्टफोन को पेरिस में लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी ने अगले महीने दिल्ली में एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। यह इवेंट 12 जुलाई को आयोजित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस दिन भारत में Oppo Find X को उतार सकती है। स्मार्टफोन को आज चीन में भी लॉन्च किया जाना है, इससे पहले हैंडसेट के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हो गई है। एक हैंड्स ऑन रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने के बाद इस स्मार्टफोन से पूरी तरह से पर्दा उठ गया है।

भारत में भेजे गए इनवाइट का टैगलाइन है, "Find what you have been looking for until now"। वैसे तो इनवाइट कहीं से भी ओप्पो फाइंड एक्स की ओर इशारा नहीं करता है। लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी ओप्पो फाइंड एक्स को ही भारत में 12 जुलाई को लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के बारे में  ओप्पो के आधिकारिक वीबो अकाउंट और ओप्पो इंडिया के ट्विटर अकाउंट से कई बार टीज़र जारी किए जा चुके हैं जो भारत में लॉन्च की ओर इशारा करता है। स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन होगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में चीन में Oppo Find X की कीमत 4,500 चीनी युआन (करीब 47,500 रुपये) होने का दावा किया गया था।
 
oppo

दूसरी तरफ, The Verge ने Oppo Find X का एक हैंड्स ऑन रिपोर्ट पब्लिश किया है जो हमें लगभग सभी स्पेसिफिकेशन के साथ स्मार्टफोन की झलक देता है। स्मार्टफोन में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है और इसमें एक कैमरा स्लाइडर है। Find X के अन्य अहम फीचर में 3डी फेसियल स्कैनिंग है जो इस फोन को अनलॉक करने का मुख्य तरीका होगा, क्योंकि फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। The Verge ने जानकारी दी है कि आप जैसे ही इस फोन को स्विच ऑन करके लॉक स्क्रीन पर स्वाइप करते हैं। कैमरा स्लाइडर बाहर आकर आपके चेहरे को स्कैन करेगा।

साझा की गई तस्वीरों में हमने पाया कि Oppo Find X स्मार्टफोन में शाइनी मेटल बैक है। आपको आगे और पीछे कोई कैमरा नज़र नहीं आएगा। इसकी जगह एक मोटोराइज़्ड स्लाइडर है जो कैमरा ऐप के खोलने या बंद करने पर अपने आप ही खुलता और बंद होता है। कैमरा स्लाइडर के बारे में 0.5 सेकेंड में खुलने का दावा किया गया है। स्लाइडर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसी में एक फ्रंट कैमरे को जगह मिली है। आगे की तरफ सिर्फ डिस्प्ले है। Oppo Find X में ओलेड डिस्प्ले है। बताया गया है कि इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92.25 प्रतिशत है। Oppo Find X हैंडसेट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Oppo Find X एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X में पिछले हिस्से पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। इसके अलावा 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बैटरी 3730 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design
  • Good camera performance
  • Vivid display
  • Snappy performance
  • कमियां
  • No IP rating
  • Hidden camera slows down face recognition
डिस्प्ले6.42 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Find X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »