Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 

Oppo Find N7 में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज को न्यूनतम रखने के लिए सीमलेस हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का स्लिम डिजाइन हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2026 19:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है

इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले वर्जन की तुलना में अलग हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo Find N7 में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज को न्यूनतम रखने के लिए सीमलेस हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इंजीनियरिंग सैम्पल में Samsung का डिस्प्ले है। Oppo Find N7 का स्लिम डिजाइन हो सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Oppo Find N6 की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती  है। 

Oppo Find N7 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले है। ये दोनों LTPO डिस्प्ले 120 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision को सपोर्ट करते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Titanium Flexion हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। Oppo ने बताया था कि यह हिंज चौड़ा और बेहतर है और इससे स्क्रीन को फोल्ड करने पर क्रीम बहुत कम दिखती है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली क्वाड रियर कैमरा यूनिट Hasselblad ट्यून्ड है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर फ्रंट में 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.