Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ देगा दस्तक, जानें

Oppo कथित तौर पर Oppo Find N5 पर काम कर रहा है। ब्रांड ने चीनी बाजार में Oppo Find N3 फोल्डेबल फोन पेश किया था।

Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ देगा दस्तक, जानें

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N3 में 64 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo कथित तौर पर Oppo Find N5 पर काम कर रहा है।
  • Oppo Find N5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Oppo Find N5 में 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Oppo कथित तौर पर Oppo Find N5 पर काम कर रहा है। ब्रांड ने चीनी बाजार में Oppo Find N3 फोल्डेबल फोन पेश किया था। हालांकि, ओप्पो ने इस साल अपना अपग्रेड पेश नहीं किया। हाल ही आई में रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्रांड 2025 की पहली तिमाही में Oppo Find N5 पेश कर सकता है। एक नई लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में खुलासा किया है। आइए Oppo Find N5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find N5 Specifications


इस साल लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन जैसे कि Vivo X Fold 3 Pro, Honor Magic V3 और Samsung Galaxy Z Fold 6 सभी Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। टिपस्टर के अनुसार, Oppo Find N5 SM8750 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि नेकस्ट जनरेशन का Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर है, जिसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। इसलिए ऐसा लग रहा है कि Find N5 स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 चिप पर बेस्ड दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। लीक से पता चला है कि इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले 2K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी। कैमरा सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। पिछले मॉडल की तरह Find N5 में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Find N5 वजन में हल्का होने के साथ काफी स्लिम होगा, जिसकी बॉडी की मोटाई लगभग 9.x मिमी होने की संभावना है। इसमें थ्री-स्टेज अलर्ट स्लाइडर बटन भी शामिल होगा और इसमें बेहतर स्ट्रक्चरल रेनफोर्समेंट और वॉटरप्रूफिंग फीचर होने की उम्मीद है। लीक में Oppo Find N5 की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पिछले मॉडल में 4,800mAh की बैटरी थी और नए फोन में हाई- डेसिंटी सिलिकॉन बैटरी पेश करने की उम्मीद है। संभावना है कि Find N5 बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,805 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2,268x2,440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »