Oppo F9 आधिकारिक साइट पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

ओप्पो की वियतनामी वेबसाइट के मुताबिक, Oppo F9 की कीमत 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 23,500 रुपये) होगी। इसे सनराइज़ रेड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo F9 आधिकारिक साइट पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले से होगा लैस ओप्पो एफ9
  • फ्रंट पैनल पर एफ/1.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • Oppo F9 के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी/ 64 जीबी और 6 जीबी रैम/128 जीबी
विज्ञापन
आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले Oppo ने भारत में Oppo F9 Pro के कई टीज़र ज़ारी किए हैं। अब तक इसके कलर वेरिएंट, रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में जानकारी मिल चुकी है। अब कंपनी ने Oppo F9 को अपनी वियतनामी वेबसाइट पर लिस्ट किया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत का खुलासा हो गया है। स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो पता चलता है कि ओप्पो एफ9 VOOC Flash Charge तकनीक से लैस है। ऐसा प्रतीत होता है कि 15 अगस्त को वियतनाम में लॉन्च होने वाला Oppo F9 भारत में Oppo F9 Pro के नाम से आएगा। अहम खासियत में डुअल कैमरा सेटअप और स्लीक डिज़ाइन है।

ओप्पो की वियतनामी वेबसाइट के मुताबिक, Oppo F9 की कीमत 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 23,500 रुपये) होगी। इसे सनराइज़ रेड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि भारत में इन्हीं कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी हो चुका है। वियतनामी मार्केट में ओप्पो एफ9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 या Oppo F9 Pro में दो सिम स्लॉट होंगे। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी2 एमपी3 जीपीयू दिया जाएगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo F9 के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। भारत में 6 जीबी रैम वेरिएंट को लाए जाने की उम्मीद है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Vivid display
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमी़डियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F9 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »