Oppo F5 के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च, जानें इनके बारे में

चीनी कंपनी ओप्पो अपने आने वाले स्मार्टफोन एफ5 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि 26 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट में नया 'सेल्फी एक्सपर्ट' डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी पहले हो चुका है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2017 11:22 IST
चीनी कंपनी ओप्पो अपने आने वाले स्मार्टफोन एफ5 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि 26 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट में नया 'सेल्फी एक्सपर्ट' डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी पहले हो चुका है। अब थाइलैंड में ओप्पो एफ5 की एक तस्वीर लीक हुई है, जिससे खुलासा होता है कि Oppo F5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो का नया स्मार्टफोन भी कंपनी के पुराने डिवाइस की तरह सेल्फी के दीवानों के लिए बना है।

लीक तस्वीर के मुताबिक, ओप्पो एफ5 को स्टैंडर्ड वेरिएंट, ज्यादा दमदार ओप्पो एफ5 6 जीबी और ज़्यादा किफ़ायती ओप्पो एफ5 यूथ वेरिएंट में पेश किया जाएगा। ओप्पो एफ5 में 4 जीबी रैम, एआई ब्यूटी सेल्फी कैमरा के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। लेकिन फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 होने की ख़बरें निराश करती हैं। उम्मीद के मुताबिक, ओप्पो एफ5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा।

ओप्पो एफ5 6 जीबी रैम में नाम के मुताबिक ही 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इस वेरिएंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले ही होंगे। बात करें ओप्पो एफ5 यूथ की तो यह स्टैंडर्ड ओप्पो एफ5 की तुलना में कमतर स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस होगा- ख़ासकर सेल्फी कैमरा डिपार्टमेंट में। इस वेरिएंट में एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। लेकिन फोन में फेशियल अनलॉक और एआई ब्यूटी फिल्टर दिए जाएंगे।

हाल ही आई एक रिपोर्ट से पता चला था कि ओप्पो एफ5 को भारत सहित पांच देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 2 नवंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके ओप्पो एफ5 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। खबर तो है कि Oppo F5 में फुल-एचडी+ स्क्रीन होगा, 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ।
Advertisement

ओप्पो एफ5 में सेल्फी से संबंधित एक खास सॉफ्टवेयर फीचर हो सकता है। दावा किया गया है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सेल्फी इनहांसमेंट टूल होगा। इस फोन में 12 या 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी हो सकती है। फोन को प्रोसेसर के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन को 4 जीबी या 6 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.