Oppo F33 5G की सेल आज से शुरू, 3700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका

Oppo का मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Oppo F33 5G की सेल आज से शुरू, 3700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका

Photo Credit: Oppo

Oppo F33 5G में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo F33 5G में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo F33 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo F33 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Oppo का मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमर और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट से लैस किया गया है। आज इस फोन की बिक्री शुरू हो गई है, जिसे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए Oppo F33 5G की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo F33 5G Price & Offers

Oppo F33 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, वहीं 8GB+128GB वेरिएंट 34,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 37,999 रुपये है। वहीं बैंक ऑफर्स के तहत 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। आज से यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart से लेकर अमेजन और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है।

Oppo F33 5G Features & Specifications

Oppo F33 5G में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग है। इसके अलावा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो F33 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6360 Max
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2372 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »