ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन भारत में 23 मार्च को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 14:13 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो 23 मार्च को भारत में एफ3 प्लस स्मार्टफोन पेश करेगी
  • फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च इवेंट में ही मिलेगी
  • इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है
ओप्पो 23 मार्च को भारत में अपना नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पिछले हफ्ते चीनी कंपनी ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा था। अब ओप्पो इंडिया के ट्विटर हैंडल पर नए सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन के नाम का खुलासा कर दिया गया है।

ओप्पो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एफ3 प्लस सेल्फी एक्सपर्ट का खुलासा किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने लिखा, कि यह 23 मार्च को भारत आ रहा है। क्या आप तैयार हैं? एफ3 प्लस स्मार्टफोन ओप्पो के सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन की थर्ड जेनरेशन स्मार्टफोन है।
Advertisement

कंपनी के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि ओप्पो एफ3 प्लस 23 मार्च को लॉन्च होगा। लेकिन इस बारे मे जानकारी लॉन्च इवेंट में ही मिलेगी। ओप्पो एफ3 प्लस भारत के अलावा चार दूसरे बाजारों इंडोनेशिया, म्यांमार, फिलीपीं, और वियतनाम में भी पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता सभी बाजारों के हिसाब से अलग-अलग होगी।

ओप्पो ने फोन के कैमरे के बारे में जिक्र करते हुए दावा कि ओप्पो एफ3 प्लस दुनिया का पहला फोन है जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सब-कैमरा है।
Advertisement

ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष और ओप्पो ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट स्काई ली ने एक बयान में कहा, ''एफ3 सीरीज़ में सेल्फी टेक्नोलॉजी को एक दूसरे स्तर पर ले जाया गया है जिससे नए मानदंड सेट तय होते हैं। हमें विश्वास है कि यह एक बेहद कामयाब फोन होगा और दूसरों के लिए यह एक स्टैंडर्ड सेट करेगा।''
Advertisement

इसके अलावा जीएसएमअरीना ने खुलासा किया कि ओप्पो एफ3 प्लस में एक 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा होने की उम्मीद है।  ओप्पो एफ3 प्लस में 4000 एमएएच की बैटरी होगी और इसका वज़न करीब 185 ग्राम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.