ओप्पो भारत में लॉन्च करेगी डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

ओप्पो भारत में लॉन्च करेगी डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इस चीनी कंपनी ने 23 मार्च के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है
  • कहा गया है कि यह 'सेल्फी की दुनिया का नया युग' होगा
  • ओप्पो एफ3 या ओप्पो एफ3 प्लस में किसी को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
विज्ञापन
ओप्पो भारत में जल्द ही डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दरअसल, इस चीनी कंपनी ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है। नई दिल्ली में होने वाले इवेंट के बारे में कहा गया है कि यह 'सेल्फी की दुनिया का नया युग' होगा। इवेंट 23 मार्च को आयोजित किया जाना है। कंपनी ने भले ही स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हाल फिलहाल में आई रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ओप्पो एफ3 और ओप्पो एफ3 प्लस को पेश किए जाने की संभावना है। क्योंकि ये फोन फिलिपिंस मार्केट में सेल्फी एक्सपर्ट टैगलाइन के साथ आ रहे हैं और इन्हें अब तक भारत में नहीं पेश किया गया है।

ओप्पो के मीडिया इनवाइट में दो सर्किल के साथ सेल्फी एक्सपर्ट टैगलाइन नज़र आ रहा है। इन दोनों चीजों को ध्यान में रखा जाए तो यह साफ है कि बात डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन की हो रही है। इसके अलावा और कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस से ही संबंधित खबर फिलिपिंस से आई है। यहां पर ओप्पो ने सेल्फी एक्सपर्ट टैगलाइन से विज्ञापन देने शुरू कर दिया है। जीएसएमअरिना ने जानकारी दी है कि इन विज्ञापन में ओप्पो एफ3 और ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन को डुअल सेल्फी कैमरा लाइन के साथ दिखाया गया है।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन में किस को भारत में लॉन्च करेगी। संभव है कि दोनों ही फोन एक साथ ही पेश कर दिए जाएं। अफसोस की बात यह है कि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसलिए कयासों पर ही भरोसा करना होगा। उम्मीद है कि 23 मार्च को होने वाले इवेंट से पहले कंपनी द्वारा कुछ और खुलासे किए जाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  3. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  4. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  6. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  7. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  8. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  9. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »