Oppo F3 दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च

ओप्पो एफ 3 का रोज़ गोल्ड और लिमिटेड ब्लैक एडिशन लॉन्च करने के बाद इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने एक और लिमिटेड एडिशन फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने शुक्रवार को ओप्पो एफ3 दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 18:22 IST
ख़ास बातें
  • OPPO F3 Deepika Limited Edition की कीमत 19,990 रुपये है
  • 21 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा
  • ओप्पो एफ3 की तरह यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट व ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा
ओप्पो एफ 3 का रोज़ गोल्ड और लिमिटेड ब्लैक एडिशन लॉन्च करने के बाद इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने एक और लिमिटेड एडिशन फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने शुक्रवार को ओप्पो एफ3 दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया। OPPO F3 Deepika Limited Edition की कीमत 19,990 रुपये है और इसे 21 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो एफ3 की तरह यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट व ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा। ओप्पो एफ3 के लिमिटेड एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से स्पेशल फोटो फ्रेम गिफ्ट पैकेज दिया जा रहा है। ओप्पो एफ3 दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन हैंडसेट सिर्फ रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।
 
अब सवाल की इस फोन में खास क्या है? ओप्पो एफ3 के पिछले हिस्से पर दीपिका पादुकोण का हस्ताक्षर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने "डी और पी" लिखा हुआ एक खासल लोगो तैयार कराया है। जिसका अर्थ आप समझ ही गए होंगे। यह लोगो पॉलिश्ड मेटल से बना है। इस स्मार्टफोन में आपको ओप्पो एफ3 की बाकी सारी खासियतें मिलेंगी।
Advertisement


ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।
Advertisement

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • Bad
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.