Oppo F3 Diwali Limited Edition की बिक्री शुरू

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने इसी हफ्ते अपने एफ3 स्मार्टफोन का दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया। अब ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई है। ओप्पो एफ3 दिवाली एडिशन 64 जीबी वेरिएंट 18,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Oppo F3 Diwali Limited Edition की बिक्री शुरू
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • स्मार्टफोन की कीमत 18,990 रुपये रखी गई है
  • ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन में इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने इसी हफ्ते अपने एफ3 स्मार्टफोन का दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया। अब ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई है। ओप्पो एफ3 दिवाली एडिशन 64 जीबी वेरिएंट 18,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन रेड कलर वेरिएंट में मिल रहा है। याद दिला दें कि कंपनी ने इस साल मई में सेल्फी के शौकीनों के लिए ओप्पो एफ3 लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने ओप्पो एफ 3 का दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन, रोज़ गोल्ड और लिमिटेड ब्लैक एडिशन लॉन्च किया था।

ओप्पो एफ3 दिवाली लिमिटेड एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला एक एक्सक्लूसिव क्रिकेट बैट भी गिफ्ट के तौर पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बाकी सभी ख़ासियतें ओरिजिनल वेरिएंट की तरह ही हैं।


ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »