Oppo F11 Pro की तस्वीर लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Oppo भारतीय मार्केट में जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro से पर्दा उठाएगी। यह 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन होगा। चीनी कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की तारीख नहीं बताई है।

Oppo F11 Pro की तस्वीर लीक, डिज़ाइन की मिली झलक
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ11 प्रो सुपर नाइट मोड को सपोर्ट करेगा
  • Oppo F11 Pro के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है
  • Oppo F11 Pro के डिज़ाइन के अलावा कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है
विज्ञापन
Oppo भारतीय मार्केट में जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro से पर्दा उठाएगी। यह 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन होगा। चीनी कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। लेकिन इंटरनेट पर फोन की कथित वास्तविक तस्वीर सामने आ गई है। लीक हुई तस्वीर में Oppo F11 Pro का डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है और साथ में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिख रहा है। तस्वीर में ओप्पो एफ11 प्रो के दो यूनिट दिखाए गए हैं- इनमें से एक ग्लॉसी ब्लू फिनिश वाला है जबकि दूसरे में ग्रेडिएंट पैटर्न है।

इस तस्वीर से Oppo F11 Pro के डिज़ाइन के अलावा कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन और फीचर अभी रहस्य ही हैं। बता दें कि इस तस्वीर को SlashLeaks द्वारा सार्वजनिक किया गया है। दूसरी तरफ, Oppo ने पहले पुष्टि कर दी है कि यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। कंपनी Sony IMX586 सेंसर और Samsung GM1 सेंसर में कौन सा इस्तेमाल करेगी, यह अभी साफ नहीं है।

इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि ओप्पो एफ11 प्रो सुपर नाइट मोड को सपोर्ट करेगा जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी होगी। ओप्पो एफ11 प्रो का सुपर नाइट मोड ओप्पो के एक्सक्लूसिव एआई अल्ट्रा-क्लियर इंजन के साथ काम करेगा। एआई इंजन, अल्ट्रा-क्लियर इंजन और कलर इंजन इसका हिस्सा हैं। एआई इंजन और अल्ट्रा-क्लियर इंजन को बेहतरीन सुपर नाइट मोड के लिए जाना जाता है।

Oppo ने भारत में Oppo F11 Pro के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टीज़र आने शुरू हो गए हैं, जो इस फोन के जल्द लाए जाने की ओर इशारा है।

जानकारी तो यह भी है कि Oppo F11 Pro को थाइलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन एजेंसी की साइट पर “Oppo CPH1969” मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को इंडोनेशिया में भी सर्टिफाई किया जा चुका है। लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इतना साफ है कि ओप्पो एफ11 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »