Oppo के नए स्मार्टफोन में हो सकता है iPhone 12 जैसा कैमरा मॉड्यूल

इस स्मार्टफोन में फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है
  • इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं
  • इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

इसमें फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo जल्द ही A सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसका कैमरा मॉड्यूल iPhone 12 के समान दिख रहा है। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इन लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कुछ लीक इमेज शेयर की गई हैं। Oppo के आगामी स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल आईफोन 12 के समान हो सकता है। इन इमेज से इसकी दो कैमरा यूनिट बैक पैनल के कुछ उठे हुए कैमरा आइलैंड में वर्टिकल तौर पर रखी गई हैं। इनके साथ एक LED यूनिट है। यह स्मार्टफोन ब्लू कलर में दिख रहा है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। इसके नीचे कोने पर USB Type-C पोर्ट, एक माइक, 3.5 mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में होल पंच स्लॉट हो सकता है। 
Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Oppo का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2681 के साथ देखा गया है। यह कंपनी की A सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। BIS पर लिस्टिंग से इसके देश में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2681 के साथ Camera FV-5 साइट पर देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके कैमरा सेंसर के साइज का पता नहीं चला है। इसके रियर में प्राइमरी कैमरा 27.4 mm फोकल लेंथ और f/2.0 अपार्चर के साथ हो सकता है। 

Oppo का Reno 12F 5G भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह कंपनी की Reno 12 5G सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Reno 11F 5G की जगह ले सकता है। Reno 12F 5G को 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल तीन कैमरा और एक Halo Light यूनिट के साथ हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.