Oppo A94 एमोलेड डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A94 की कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, वर्तमान में फोन को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ Oppo की यूएई साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Oppo A94 एमोलेड डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A94 में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 8GB LPDDR4x रैम शामिल है

ख़ास बातें
  • Oppo A94 को यूएई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • फोन MediaTek Helio P95 और 8GB रैम से लैस आता है
  • 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल
विज्ञापन
Oppo A94 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Oppo A93 का अपग्रेड है। नया ओप्पो फोन भी पिछले मॉडल के समान MediaTek Helio P95 चिपसेट और एमोलेड डिस्प्ले से लैस आता है। इसमें ओप्पो ए93 की तरह ही 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। हालांकि, Oppo A94 कुछ एक्स्ट्रा और पहले से बेहतर कैमरा फीचर्स से लैस आता है। साथ ही इसमें ए93 की तुलना में बड़ी 4,310mAh बैटरी शामिल है। स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है।
 

Oppo A94 price, availability

Oppo A94 की कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, वर्तमान में फोन को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ Oppo की यूएई साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। ओप्पो ए94 को फेंटेस्टिक पर्पल और फ्लुइड ब्लैक रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। टिपस्टर इवान ब्लास (Evan Blass) ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि लेटेस्ट ओप्पो फोन कोडनेम "Darwin" के साथ विकसित किया जा रहा और यह एशिया में Oppo Reno 5F, भारत में Oppo F19 और यूरोप में Oppo A94 के रूप में आएगा। इसी मॉडल को 5G वेरिएंट के साथ आने के लिए कहा गया था, जो Oppo "Elsa" के रूप में विकसित किया जा रहा है और यह Oppo A94 5G या Oppo F19 Pro के रूप में लॉन्च हो सकता है।

ओप्पो यूएई साइट में लॉन्च डेट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ब्लास ने बताया था कि Oppo A94 इस महीने के अंत में आएगा।
 

Oppo A94 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए94 एंड्रॉइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90% रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले सामान्य मोड में 135Hz टच सैंपलिंग रेट और गेम मोड में 180Hz रेट सपोर्ट करता है। Oppo A94 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 मिलता है, जो 8GB LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर के साथ एक वाइड-एंगल शूटर दिया गया है इसके अलावा एफ/2.4 अपर्चर के साथ एक मैक्रो शूटर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ एक मोनो सेंसर शामिल है। ओप्पो ने इस सेंसर के मेगापिक्सल का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, Blass ने सुझाव दिया है कि अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर में 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हो सकता है, जबकि मैक्रो और मोनो कैमरे 2-मेगापिक्सल सेंसर से लैस हो सकते हैं।

Oppo A94 में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। यह ओप्पो ए93 के विपरीत है, जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप शामिल है।

ओप्पो ए94 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। इंटरनल स्टोरेज 128GB है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, ट्रिपल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। यह 4,310mAh बैटरी से लैस है, जो 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A94, Oppo A94 price, Oppo A94 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »