5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ Oppo A76 लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A76 एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11 पर चलता है।

5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ Oppo A76 लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Oppo A76 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • फोन में 6.56 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • मलेशिया में फोन को ओप्पो की ऑफिशिअल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Oppo A76 को कंपनी ने चुपके से मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह फोन Oppo A74 का सक्सेसर है जिसे पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। ओप्पो ए76 में स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है और 6 जीबी रैम है। इसमें एक्सपेंडेबल रैम फीचर भी है जिससे रैम 5जीबी तक और बढ़ जाती है। डिस्प्ले 6.56 इंच की है जिसमें एचडीप्लस रिजॉल्यूशन है और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में 5000एमएएच बैटरी मिलती है और 33 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके बैक पैनल में 'ओप्पो ग्लो डिजाइन' फीचर है जिससे बैक पैनल में रंगो की झिलमिलाहट दिखती है। 
 

Oppo A76 price, availability

Oppo A76 का प्राइस MYR 899 (लगभग 16,000 रुपये) है जिसमें इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। मलेशिया में फोन को ओप्पो की ऑफिशिअल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन को दो कलर वेरिएंट्स- ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ब्लू में लॉन्च किया है। डिवाइस के साथ 12 महीने की वारंटी भी कंपनी की ओर से दी गई है। 

हाल ही में इस फोन के प्राइस के बारे में लीक्स सामने आए थे जिसमें इसकी कीमत 15000 रुपये से 17000 रुपये के बीच में बताई गई थी। अभी तक चाइनीच कंपनी ने इसके भारत लॉन्च के बारे में डेट की कन्फर्मेशन नहीं दी है। 
 

Oppo A76 specifications

Oppo A76 एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 11 पर चलता है और टॉप पर कलर ओएस 11.1 की स्किन दी गई है। फोन में 6.56 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले 720x1,612 पिक्सल के रिजॉल्य़ूशन के साथ दी गई है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज का टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Qualcomm Snapdragon 680 SoC से लैस इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम है जो कि एक्सपेंडेबल फीचर के साथ एक्स्ट्रा 5 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। 

इसके कैमरा की बात करें तो डुअल रियर कैमरा में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, Bluetooth v5, USB Type-C, USB OTG और 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकग्निशन, प्रोक्सिमिटी. एम्बियंट लाइट, एक्सिलेरोमीटर, ग्रेविटी, जायरोस्कोप, पिडोमीटर, जीपीएस, ए-जीपीएस, बीडीएस, गैलीलियो, ग्लोनास और QZSS जैसे सेंसर मौजूद हैं। 

Oppo A76 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के डायमेंशन 164.4x75.7x8.39mm और वजन 189 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »