Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 22:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Oppo A7 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

पिछले वर्ष सितंबर में Oppo A6 Pro को चीन में लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की 'A' सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A7 Pro Max के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि यह कंपनी की 'ग्रीन सीरीज' में 10,000 mAh की बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। 

Oppo A7 Pro Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिंगल-सेल 10,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले वर्ष सितंबर में Oppo A6 Pro को चीन में लॉन्च किया गया था। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसकी रियर कैमरा यूनिट 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, NFC, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कम्पास, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Oppo A6 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,300 sq mm थर्मल चैंबर है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Oppo A6 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.