Oppo A6 5G सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 6GB रैम, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Oppo A6 5G में 120Hz का LCD डिस्प्ले है। यह फोन Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 5G में 120Hz का LCD डिस्प्ले है।
  • सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी विशाल बैटरी है जो 7000mAh की है।
  • प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6300 SoC इसमें दिया गया है।

Oppo A6 5G को कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A6 5G को कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में ब्रांड ने बजट प्राइस में धांसू फीचर्स देने की कोशिश की है। Oppo A6 5G में 120Hz का LCD डिस्प्ले है। यह Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है। सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी विशाल बैटरी है जो 7000mAh की है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। अफॉर्डेबल फोन होने के बावजूद कैमरा 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Oppo A6 5G price in India

Oppo A6 5G की भारत में कीमत 17,999 रुपये से शुरू है जिसमें फोन का 4GB + 128GB वेरिएंट आता है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें Sapphire Blue, Ice White, और Sakura Pink शेड्स शामिल हैं। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Oppo A6 5G launched in India as budget smartphone
Photo Credit: Oppo

Oppo A6 5G Specifications

Oppo A6 5G फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6300 SoC इसमें दिया गया है। साथ में 6 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 OS के साथ आता है जिस पर ColorOS 15 की कस्टम स्किन मिल जाती है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2MP का सेकंडरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल जाता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 

फोन में बड़ा फीचर इसकी बैटरी है। इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। इसके चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में अन्य फीचर्स के तौर पर डुअल सिम का सपोर्ट, WiFi 5, Bluetooth 5.4, और IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग भी मौजूद है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2,372x1,080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.