• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ओप्पो ए57 भारत में 3 फरवरी को होगा लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ओप्पो ए57 भारत में 3 फरवरी को होगा लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ओप्पो ए57 भारत में 3 फरवरी को होगा लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • ओप्पो मोबाइल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया
  • पिछले साल नवंबर के आखिर में ओप्पो ए57 हुआ था चीनी मार्केट में लॉन्च
  • चीनी मार्केट में इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो भारतीय मार्केट में जल्द ही एक और स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हम बात कर रहे हैं ओप्पो ए57 की। यह सेल्फी के दीवानों के लिए बना है। दरअसल, ओप्पो मोबाइल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि नया ओप्पो ए57 तीन फरवरी को मार्केट में आ जाएगा।

ट्वीट से यह साफ नहीं है कि कंपनी इस तारीख को हैंडसेट में लॉन्च करेगी या इसी दिन से ओप्पो ए57 की बिक्री शुरू हो जाएगी।

याद दिला दें कि ओप्पो ने पिछले साल नवंबर महीने के आखिर में ओप्पो ए57 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। ओप्पो ए57 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। चीनी मार्केट में इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद की जा सकती है। चीनी मार्केट में फोन दो कलर वेरिएंट रो़ज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम ओप्पो ए57 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ओप्पो की कलरओएस 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।

बात करें कैमरे की तो ओप्पो ए57 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटीग्रेट किया गया है। ओप्पो ए57 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन में 2900 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए57 का डाइमेंशन 149.1x72.9x7.65 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Cameras fare well in daylight
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • No backlit buttons
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A57, Oppo A57 Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »