48MP कैमरा + 5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A54 5G और Oppo A74 5G लॉन्च, जानें कीमत...

Oppo A54 5G स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 269 (लगभग 23,927 रुपये) है। इस फोन में फैंटेस्टिक पर्पल और फ्यूइड ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

48MP कैमरा + 5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A54 5G और Oppo A74 5G लॉन्च, जानें कीमत...

दोनों फोन में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Oppo A54 5G और Oppo A74 5G के कई फीचर्स एक जैसे हैं
  • दोनों फोन में रैम व स्टोरेज को लेकर अंतर मौजूद है
  • दोनों फोन में मिलती है 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Oppo A54 5G और Oppo A74 5G स्मार्टफोन्स को यूरोप में कंपनी के लो-कॉस्ट 5G स्मार्टफोन्स के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हैं। हालांकि, स्टोरेज व रैम के मामले में इन दोनों फोन में अंतर देखा जा सकता है। वहीं, ओप्पो ए54 5जी फोन ओप्पो ए74 5जी फोन की तुलना में थोड़ा सस्ता स्मार्टफोन है। इसके अलावा, यह दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है, जो कि 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। साथ ही फोटोग्राफी करने के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ए54 स्मार्टफोन की तुलना में कंपनी ने ए74 5जी फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
 

Oppo A54 5G and Oppo A74 5G price

Oppo A54 5G स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 269 (लगभग 23,927 रुपये) है। इस फोन में फैंटेस्टिक पर्पल और फ्यूइड ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ OPPO A74 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 299 (लगभग 26,596 रुपये) है। इस फोन में फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
 

Oppo A54 5G and Oppo A74 5G specifications


जैसे कि हमने बताया रैम व स्टोरेज के अलावा इन दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। इन दोनों ही फोन में आपको 6.5 इंच फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। इसके अलावा, दोनों ही डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। ओप्पो ए54 5जी फोन 4 जीबी LPDDR4X रैम से लैस है, जिसके साथ 64 जीबी UFS 2.1 फ्लैश स्टोरेज मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर ओप्पो ए74 5जी फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए54 5जी व ओप्पो ए74 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

दोनों फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, हालांकि ओप्पो ए54 5जी फोन बिना फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के आता है। वहीं, ओप्पो ए74 5जी फोन के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन WiFi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ और NFC के साथ आता है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »