Oppo A5 लॉन्च, 4320 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की सारी खासियतें जानें

डुअल सिम Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जुलाई 2018 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए5
  • Oppo A5 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है

Oppo A5 में हैं दो रियर कैमरे

Oppo A5 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Oppo के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में नैनो स्केल माइक्रोक्रिस्टलीन टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया इल्यूज़न टेक्सचर बैक पैनल है। इसमे डुअल रियर कैमरा सेटअप, एआई से लैस सेल्फी कैमरा और डिस्प्ले नॉच है। यह स्मार्टफोन अलग-अलग रंग विकल्प में आता है और यह मेटल फिनिश फ्रेम से लैस है। फोन में 4320 एमएएच की बैटरी है इसके बारे में 14 घंटे के वीडियो प्लेबैक और 11 घंटे तक की गेमिंग का दावा है।
 

Oppo A5 की कीमत

चीन में ओप्पो ए5 की कीमत 1,500 चीनी युआन (करीब 15,500 रुपये) है। स्मार्टफोन फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर पिंक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Oppo A5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.9 प्रतिशत है। डिस्प्ले के ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.4 वाला है। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर कई एआई ब्यूटी फीचर दिए गए हैं। यह 296 फेसियल फीचर की पहचान कर सकता है।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Oppo A5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.