• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Oppo कथित तौर पर A सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max पर काम कर रहा है।

Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo A6 Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo A7 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Oppo A7 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

Oppo कथित तौर पर A सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max पर काम कर रहा है। लॉन्च से पहले A7 Pro Max के फीचर्स से लेकर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा ऑनलाइन हो गया है। यह फोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे चिपसेट और परफॉर्मेंस की जानकारी मिली है। A7 Pro Max के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। यहां हम आपको Oppo A7 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo A7 Pro Max आया नजर

Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर PYC110 मॉडल नंबर के साथ एक Oppo स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है। द टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉडल नंबर कथित A7 Pro Max का है। लिस्टिंग से पता चला है कि A7 Pro Max में ऑक्टा कोर QTI SM4850 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट माना जा रहा है।

A7 Pro Max 6 एफिशिएंसी कोर (2.02GHz पर क्लॉक किए गए) और दो परफॉर्मेंस कोर (2.40GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले) के साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 11.22GB RAM मिलेगी, जिसे 12GB के तौर पर मार्केट किया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आ सकता है। फोन को गीकबेंच के सिंगल-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 976 पॉइंट्स और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 2,250 पॉइंट्स मिले।

Oppo A7 Pro Max Features & Specifications (Expected)

एक रिपोर्ट में पता चला है कि Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। कंपनी सिक्योरिटी के लिए Oppo A सीरीज के फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे सकती है। पहले पता चला था कि स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro Max के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की मोटाई 8.47 मिमी और वजन लगभग 226 ग्राम हो सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »